-गेरुका में मलमास मेला शुरू, नेपाल-भारत के हजारों श्रद्धालुओं ने डुबकी लगायी।
जनकपुरधाम/मिश्रीलाल मधुकर।
तीन साल पर मलमास मेला महोतरी जिला के लोहार पट्टी वार्ड 4अवस्थित खुट्टा पिपराढी स्थित गेरूकाधाम में मंगलवार को प्रथम स्नान में नेपाल -भारत के हजारों श्रद्धालुओं ने डुबकी लगायी। जानकी मंदिर के महंत श्री राम तपेश्वर दास बैष्णव की अगुवाई में सैकड़ों साधु -संत तथा आम श्रद्धालु किशोरी जी के डोला के साथ गेरूकाधाम पहुंचे।रास्ते में पिड़ारी में बिधायक दीपेन्द्र ठाकुर ने अपने आवास पर महंत राम तपेश्वर दास बैष्णव सहित सभी को अंगवस्त्र तथा माला लगाकर कर स्वागत किया, कुर्था,तपनपुर में डोली का स्वागत किया गया गया।

गेरूकाधाम में लोहार पट्टी वार्ड 4के बार्डाध्यक्ष श्याम यादव के नेतृत्व में सभी को स्वागत किया। शाही स्नान में जानकी मंदिर के महंत श्री राम तपेश्वर दास बैष्णव, उत्तराधिकारी महंत राम रोशन दास , विधायक रामाशीष यादव, जनकपुरधाम के मेयर मनोज कुमार साह, जनकपुरधाम उद्योग बाणिज्य संघ के उपाध्यक्ष अंबू प्रसाद साह, विश्व हिन्दू परिषद के धनुषा जिला अध्यक्ष संतोष कुमार साह,सुरेश शर्मा, प्रभु दयाल जालान,जीव नाथ चौधरी,मनोहर साह, जसपा के नगर अध्यक्ष राम चंद्र पंजियार सहित बड़ी संख्या साधु -संत तथा आम श्रद्धालु ने भी शाही स्नान में भाग लिया। त्रेता युग में माता सीता इसी गेरूका नदी में पुरुषोत्तम मास में स्नान किया था।आज से 33कोटि देवता इसी गेरूका नाम में निवासकरेंगे।














