-गायत्री महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा
-300 से अधिक कन्याओं ने लिया भाग
पूसा रोड। पूसा रोड स्थित गायत्री शक्तिपीठ महाकाल मंदिर के वार्षिकोत्सव पर आयोजित 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ के पहले दिन भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस शोभायात्रा में 300 से अधिक कन्याओं ने भाग लिया।
यात्रा की शुरुआत गायत्री मंदिर से हुई, जहां कन्याओं को चंदन और रक्षासूत्र बांधकर मंत्रोच्चारण के साथ विदा किया गया। श्रद्धालु कुबौली शिव मंदिर स्थित पोखर से जल भरकर कुबौली, मिल्की, श्रीरामपुर जैसे गांवों का भ्रमण करते हुए गायत्री मंदिर लौटे, जहां कलश की प्रतिष्ठा की गई।

इसके बाद भजन एवं प्रवचन का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य ट्रस्टी शिक्षाविद अरुण कुमार सिंह, डॉ. सुनील कुमार सिंह (बबलू), श्याम झा, अभय कुमार सिंह, कौशलेश कुमार सिंह, रमेश शर्मा, प्रभात कुमार तुलसी समेत बड़ी संख्या में ग्रामीणों और श्रद्धालुओं की भागीदारी रही।
#गायत्री_महायज्ञ #कलश_यात्रा #श्रद्धा_और_आस्था #पूसा_रोड #गायत्री_शक्तिपीठ #भजन_प्रवचन












