Advertisement

गायघाट के शिवदाहा कोचिंग सेंटर में होली मिलन समारोह, रंग-गुलाल के बीच प्रेम-भाईचारे का संदेश

-गायघाट के शिवदाहा कोचिंग सेंटर में होली मिलन समारोह, रंग-गुलाल के बीच प्रेम-भाईचारे का संदेश

गायघाट। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले अंतर्गत बेनीबाद के शिवदाहा स्थित शिशु कल्याण कोचिंग सेंटर एवं विद्यालय परिसर में होली के पावन अवसर पर होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षकों और छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर रंगों के त्योहार को हर्षोल्लास के साथ मनाया।
समारोह के दौरान बच्चों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। विद्यालय परिसर रंगों और खुशियों से सराबोर नजर आया। चारों ओर हंसी-ठिठोली और उमंग का माहौल रहा, जहां बच्चों के चेहरों पर उत्साह साफ झलक रहा था।


इस अवसर पर संस्थान के निर्देशक विजय कुमार श्रीवास्तव, प्राचार्य दयाशंकर श्रीवास्तव समेत रवि आनंद, चंद्रशेखर राय, शुभम कुमार, अनुज कुमार, मोहम्मद निराले, दीपू कुमार, सुजीत कुमार मिश्रा, सुशील कुमार राय, राजेश कुमार, सुजीत साह सहित समस्त शिक्षक व स्टाफ मौजूद रहे। शिक्षकों ने छात्रों को होली के सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व के बारे में जानकारी दी तथा प्रेम, भाईचारे और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने का संदेश दिया।
कार्यक्रम के अंत में शिक्षकों और विद्यार्थियों ने एक-दूसरे को गले मिलकर होली की बधाई दी और आपसी सद्भाव बनाए रखने का संकल्प लिया। समारोह ने पूरे परिसर में अपनत्व और एकता का सुंदर वातावरण स्थापित कर दिया।