*23 लाख से अधिक लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड बनाने का रखा लक्ष्य
*जनवितरण प्रणाली दुकान पर आधार, राशन कार्ड तथा मोबाइल ले जायें
गया।संवाददाता।
आयुष्मान भारत कार्यक्रम एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। जिला में मुख्यमंत्री आरोग्य योजना के तहत गरीब राशनकार्डधारकों का आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए शिविर लगाया जा रहा है।सभी जनवितरण प्रणाली दुकानों पर शिविर लगाकर आयुष्मान कार्ड बनाया जाना है। इसके लिए बीडीओ एवं मार्केटिंग ऑफ़िसर समन्वय स्थापित कर अधिक से अधिक लोगों का आयुष्मान कार्ड बनावायें। आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रगति रिपोर्ट जिला को प्रतिवेदित करेंगे. यह बातें जिला पदाधिकारी डॉ त्यागराजन एसएम ने समाहरणालय सभागार में आयुष्मान भारत कार्यक्रम को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान कही है। उन्होंने कहा कि गरीब राशनकार्डधारियों का कार्ड बनें और उनमें इसके बारे में जागरूकता लायी जाये ताकि अधिक से अधिक कार्ड बन सकें।बीडीओ एवं एमओ को निर्देश दिया कि जनवितरण प्रणाली दुकानों पर सात बजे से काम प्रारंभ हो जाना चाहिए। आयुष्मान भारत के इस विशेष अभियान के लिए आशा, जीविका और आंगनबाड़ी के कर्मियों द्वारा लाभार्थियों को नजदीकी जनवितरण प्रणाली दुकानों पर लाने का काम करें। सभी प्रखंड आपूर्ति निरीक्षक और जनवितरण प्रणाली दुकानों के डीलर समन्वय स्थापित कर विशेष अभियान को सफल बनाने में अपनी सहभागिता दें।

1878 जनवितरण प्रणाली दुकान हुए टैग जिला में 18 जुलाई से जनवितरण प्रणाली दुकानों पर शिविर लगाकर आयुष्मान कार्ड बनाने की शुरूआत हो गयी है। यह विशेष अभियान 31 जुलाई तक चलेगा। डीपीसी जय अनुराग ने बताया कि वर्तमान में जिला में कुल 34,07,516 आयुष्मान कार्ड लाभार्थी को चिन्हित किया गया हैं जिसमें अब तक कुल 11,02, 142 आयुष्मान कार्ड निर्गत किया चुका है। इस विशेष अभियान में शेष बचे कुल 23,05,374 लाभार्थियों का कार्ड बनाने का लक्ष्य रखा गया है। विशेष अभियान के तहत जिले के चिन्हित एक हजार 878 जनवितरण प्रणाली दुकानों को टैग किया गया है। इस संबंध में बताया कि मुख्यमंत्री आरोग्य योजना के तहत सभी राशनकार्ड धारकों का हेल्थ कार्ड बनाया जा रहा है। आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए कागजात आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए अपने नजदीकी जनवितरण प्रणाली दुकान पर आधार कार्ड, राशन कार्ड एवं मोबाइल लेकर जायें। यह वे जरूरी कागजात हैं जिसकी वहां जरूरत होती है। इसके लिए अपने क्षेत्र के प्रखंड आपूर्ति निरीक्षक एवं जनवितरण प्रणाली दुकानों के डीलर से संपर्क करें।विशेष अभियान में लक्षित लाभार्थी मोहनपुर 81360,डोभी 69024,बाराचट्टी 69413गुरुआ 88283,खिजरसराय 88942,अतरी 47633,बेलागंज 87713,मानपुर 72429,कोंच 99770,आमस 54605,गुरारू 71120,वजीरगंज 108339नीमचक बथानी 46865,परैया 51393,टनकुप्पा 65460,फतेहपुर 114594,बोधगया 131312,टिकारी 133938,बांकेबाजार 76958,इमामगंज 125134,शेरघाटी 90644,मोहड़ा 64176,डुमरिया 91591,गया सदर 291552।
इतने पीडीएस दुकानों पर लगेगा कैंप: आमस 52,अतरी 29,बांकेबाजार 68,बाराचट्टी 72,बेलागंज 70,बोधगया 81,डोभी 64,डुमरिया 112,फतेहपुर 89,सदर प्रखंड 81,गुरारू 56,गुरुआ 85,इमामगंज 182,खिजरसराय 82,कोंच 73,मानपुर 65,मोहनपुर 89,मोहड़ा 41,नीमचक बथानी 43,परैया 45,शेरघाटी 146,टनकुप्पा 58,टिकारी 115 ,वजीरगंज 80












