-रेड क्रॉस में संस्थापक सदस्य के निधन पर शोक सभा का हुआ आयोजन
गया।सम्वाददाता।
गया में रेड क्रॉस परिसर में एक शोक सभा का आयोजन किया गया ।जिसमें रेड क्रॉस, गया के संस्थापक सदस्य स्वर्गीय गौरी शंकर प्रसाद सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित किया गया है। रेड क्रॉस, गया के चेयरमैन उपेंद्र नारायण सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस समारोह में उपस्थित सदस्यों ने स्वर्गीय गौरी शंकर प्रसाद सिंह के चित्र पर माल्यार्पण एवं श्रद्धा सुमन अर्पित कर दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया गया है। चेयरमैन उपेंद्र नारायण सिंह ने इस अवसर पर अपना उद्गार प्रकट करते हुए गौरी बाबू के महान व्यक्तित्व और समाजसेवी क्रियाकलापों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया है। स्वर्गीय गौरी बाबू रेड क्रॉस, गया के संस्थापक सदस्यों में से थे। गत प्रबंधन समिति में भी उन्होंने वाईस चेयरमैन के रूप में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

इस अवसर पर अपने सम्बोधन में डॉ. डी. के. सहाय ने स्वर्गीय गौरी बाबू के बारे में कहा कि वे केवल रेड क्रॉस, गया के संस्थापक सदस्य ही नहीं थे बल्कि कई और महत्वपूर्ण खेलकूद एवं समाज सेवी संस्थाओं के संस्थापक सदस्य थे। अनुग्रह नारायण मेमोरियल मेडिकल कॉलेज , गया के भी वे एक मात्र जीवित संस्थापक सदस्य थे।
इस अवसर पर रेड क्रॉस, गया के संयुक्त सचिव डॉ. तनवीर उस्मानी, प्रबंधन समिति सदस्य डॉ. एल. एम. सिंह, डॉ. पी. के. सिन्हा एवं दिनेश सिंह सहित रेड क्रॉस परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित थे।












