-खेल महोत्सव मशाल-2024 में बच्चों का उत्साह दिखा चरम पर
-पांच प्रकार के खेलों में दिखाया दम
घोड़ासहन: बनकटवा प्रखंड के उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय गोला पकडिया में बिहार राज्य खेल प्राधिकरण(बिहार स्टेट स्पोर्ट्स अथॉरिटी) व बिहार सरकार के शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वाधान में खेल महोत्सव मशाल-2024 का आयोजन किया गया। 25 से 27 अप्रैल तक चलने वाले इस तीन दिवसीय आयोजन का उदघाटन पूर्व प्रमुख सह भाजपा नेता गणेश प्रसाद यादव ने फीता काट कर किया। उद्घाटन के उपरान्त श्री यादव ने खेल को जीवन का जरूरी हिस्सा बताते हुए ऑन लाईन खेल से परहेज करते हुए ज़मीनी खेल को बढ़ावा देने की बात कही। इस सम्बन्ध में विद्यालय प्रधान वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि 2024 में ही आयोजित होने वाले इस आयोजन को अत्यधिक ठंढक के कारण अप्रैल-2025 तक बढ़ा दिया गया था।

इस खेल आयोजन में पांच प्रकार के खेलों को शामिल किया गया है। जिसमें एथलेटिक्स, कबड्डी, फुटबॉल, बॉलीबॉल व साईंकिलिंग को भी शामिल किया गया है। उक्त खेल विद्यालय स्तर पर अंडर-14 व अंडर-16 वर्ग में बालक और बालिकाओं के लिए अलग-अलग कोटि है। जिसमें चयनित बच्चों को संकुल स्तर पर भेजा जाएगा। सभी चयनित बच्चों को टी-शर्ट और सर्टिफिकेट दिया जाएगा। मौके पर पंसस छोटेलाल यादव, धर्मेंद्र यादव, मिथलेश कुमार के अलावे शिक्षकों में रामनाथ बैठा, प्रांजल प्रियदर्शी, राजधानी चौधरी, मधुरेश कुमार, रीना कुमारी, ममता कुमारी, अनुपमा कुमारी, निर्माला कुमारी, निगार सुल्ताना हबीब, सिराज अहमद, राजीव कुमार, अनिल कुमार के अलावे कई गणमान्य मौजूद थे।












