Advertisement

खगेश्वरनाथ मंदिर विकास को लेकर 25 को होगी बैठक, शामिल होंगे मंत्री विधायक

-मंदिर विकास को लेकर 25 को होगी बैठक, शामिल होंगे मंत्री विधायक

बंदरा।दीपक।

क्षेत्र के अतिप्राचीन बाबा खगेश्वर नाथ मंदिर मतलुपुर परिसर में 25 अगस्त को मंदिर विकास को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिसमें बिहार सरकार के मंत्रियों एवं विधायकों का कार्यक्रम तय हुआ है। इस संदर्भ में मंगलवार की देर शाम में आयोजन समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें कार्यक्रम को लेकर रणनीति तय की गई। बैठक के बाद मंदिर न्यास कमेटी के बैद्यनाथ पाठक ने बताया कि कार्यक्रम में बिहार सरकार के कला संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री जितेंद्र कुमार राय तथा सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री इसराइल मंसूरी तथा गायघाट विधायक निरंजन राय के अलावे अन्य के गणमान्य लोग शिरकत करेंगे।

वहीं गायघाट विधायक निरंजन राय ने बताया कि वे दल मिलाने से ज्यादा दिल मिलने में विश्वास रखते हैं। धार्मिक स्थलों का विकास हर संभव करने का उनका प्रयास है।बन्दरा में खगेश्वर नाथ मंदिर अति प्राचीन महत्व का स्थल है। इसके सर्वांगीण विकास को लेकर बिहार सरकार के संबंधित मंत्रियों का कार्यक्रम 25 को तय हुआ है। मंदिर विकास की दृष्टिकोन से यहां संभावना तलाशी जाएगी। बैठक के दौरान पूर्व कुलपति डॉ. गोपाल जी त्रिवेदी ने बताया कि अतिथियों के मंदिर दर्शन-पूजन के बाद सीता-अशोक का वृक्षारोपण तथा मंच से तय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।कार्यक्रम के दौरान प्रदेश कमिटी सदस्य चन्देश्वर कुशवाहा,जिला महासचिव उमेश कुशवाहा,विधायक प्रतिनिधि विनय यादव,विनोद यादव,छात्र संघ के बबलू यादव आदि भी थे।