Advertisement

Breaking: खगेश्वरनाथ मंदिर जीर्णोद्धार कार्यक्रम में भारत-नेपाल के वक्ताओं ने कहा: जल्द होगा मंदिर का निर्माण कार्य

-खगेश्वरनाथ मंदिर जीर्णोद्धार कार्यक्रम में भारत-नेपाल के वक्ताओं ने कहा: जल्द होगा मंदिर का निर्माण कार्य

मुजफ्फरपुर(बिहार)। दीपक कुमार तिवारी।

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के बन्दरा प्रखंड के मतलूपुर स्थित बाबा खगेश्वर नाथ मंदिर परिसर में विश्व प्रसिद्ध नेपाल के पशुपतिनाथ के रूप में मंदिर नवनिर्माण कार्य के शुभारंभ के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि भारत नेपाल का रोटी बेटी का संबंध रहा है।

भारत के बिहार राज्य के मतलुपुर ग्राम में बाबा खगेश्वर नाथ मंदिर का नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर के समरूप मंदिर का निर्माण कार्य जल्द ही पूरा कराने के हर संभव और हर स्तरों पर प्रयास कराए जाएंगे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजद विधायक निरंजन राय ने कहा कि मंदिर के जीर्णोद्धार कार्य में सहयोग एवं बिहार सरकार के स्तर पर आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि संबंधित विभाग के मंत्रियों से भी उचित कार्रवाई का आश्वासन मिला है। उन्होंने अपने स्तर से भी मंदिर स्थल विकास को लेकर आवश्यक सहयोग का आश्वासन दिया। वहीं पूर्व मंत्री एवं भाजपा नेता सुरेश शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार में धार्मिक कार्यक्रमों को बढ़ावा मिला है।

पशुपतिनाथ मंदिर की महिमा एवं पीएम मोदी के नेपाल एवं मंदिर के प्रति स्नेह एवं श्रद्धा के सन्दर्भों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से मंदिर के विकास का कार्य कराया जाएगा। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम को नेपाल से आए शिक्षाविद डॉ नवल किशोर, किसान नेता रघुनंदन प्रसाद सिंह,पूर्व कुलपति डॉ. गोपालजी त्रिवेदी,भगवान झा, भाजपा नेत्री रानी सिंह, जिला पार्षद फणीश कुमार चुन्नू,वंदना पांडेय,देवेंद्र पांडेय सहित भारत नेपाल के दर्जनों लोगों ने संबोधित किया।

कार्यक्रम का संचालन मंदिर न्यास समिति के सचिव बैद्यनाथ पाठक तथा धन्यवाद ज्ञापन सीनियर सिटीजन के श्याम नंदन प्रसाद ठाकुर ने किया। मौके पर बेहतरीन न्यूज़ कवरेज़ के लिए ‘A2Zन्यूज़live’ के दीपक कुमार तिवारी को भी अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं प्रिंट मीडिया के अन्य संवाददाताओं को भी सम्मानित किया। इससे पहले अतिथियों का स्वागत शॉल,बुले,पाग आदि देकर किया गया। इस दौरान सैंकड़ों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती रही।