Advertisement

खगड़िया में रेलवे पुल पर रील्स बना रहे थे 3 युवक, दो की मौत

-खगड़िया में रेलवे पुल पर रील्स बना रहे थे 3 युवक, दो की मौत

संवाददाता। खगड़िया।

खगड़िया में ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई है. मानसी-सहरसा रेलखंड पर रील्स बनाते हुए तीन दोस्त ट्रेन की चपेट में आ गए. हालांकि ट्रेन की चपेट में आने से पहले एक युवा ने नदी में छलांग लगाकर जान बचाई. सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. जबकि तीसरे को इलाज के लिए अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।