Advertisement

कांटी: बंदर को पकड़ कर पिंजरा में कैद किया

————

*खबर का हुई एक बार फिर से बड़ी असर
——–

डीएफओ ने लिया मामले पर संज्ञान, डीएफओ के आदेश पर वन विभाग के रेस्क्यू टीम पहुँची कांटी कोठिया गाँव , पकड़ा बंदर को

संवाददाता। मुजफ्फरपुर।

नगर परिषद कांटी अंतर्गत कांटी कोठिया गांव में पहुंचकर वन विभाग के रेस्क्यू टीम ने बड़ी सूझबूझ से रेस्क्यू कर गाँव मे आंतक मचाये हुए बंदर को पकड़ कर पिंजरा में कैद किया।

बताया जाता हैं कि वन विभाग के रेस्क्यू टीम में रजनीश कुमार , शशि शेखर, मंटू कुमार, राजू झा व मोती सहनी थे।

बताया जाता हैं कि वन विभाग के रेस्क्यू टीम को काफी मदद व इसकी पूरी मॉनिटरिंग नगर परिषद कांटी के वार्ड 12 के नगर पार्षद विजय राम ने किया।

बताया जाता है कि बंदर के आतंक से कांटी कोठिया गाँव के लोग काफी दहशत में थे और अब बंदर के पकड़े जाने से गांव के लोगों को बंदर के आतंक से पूरी तरह से छुटकारा मिल गया है।