Advertisement

कलश स्थापना के साथ दुर्गा पूजा प्रारंभ

मोतिहारी । राजन द्विवेदी

– कलश स्थापना के साथ दुर्गा पूजा प्रारंभ हो चुका है

देश के बिहार, झारखंड और बंगाल सहित अन्य प्रांतों में आज चैत्र प्रतिपदा से कलश स्थापना के साथ दुर्गा पूजा उत्सव प्रारंभ हो गया है।


इसी कड़ी में मोतिहारी के बलुआ चौक स्थित शक्ति धाम मंदिर परिसर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दुर्गा पूजा पंडाल में कलश स्थापित कर पूजा अर्चना शुरू कर दी गई। यहां यजमान समाजसेवी रंजना देवी व पत्रकार सह समाजसेवी राजन द्विवेदी ने आचार्य उमाशंकर मिश्र एवं उनके सहयोगी पंडितों के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच नवरात्रि पूजन प्रारंभ किया है। इस दौरान बलुआ चौक दुर्गा पूजा समिति के संयोजक दिवाकर मणि त्रिपाठी, अध्यक्ष राकेश कुमार, कोषाध्यक्ष शिवम कुमार एवं सचिव शिवकुमार की देख रेख में पूजा उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।