–कलश शोभायात्रा के साथ नवाह महायज्ञ की शुरुआत, 251 कन्याओं ने लिया हिस्सा
मुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक तिवारी।
प्रखंड क्षेत्र के शिवनगर तेपरी स्थित श्रीराम जानकी ठाकुरवाड़ी में नौ दिवसीय नवाह महायज्ञ का शुभारंभ भव्य कलश शोभायात्रा के साथ हुआ। इस दौरान पूरे क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला।
कलश बोझी के लिए श्रद्धालुओं के साथ कलशयात्री कन्याएं बूढ़ी गंडक नदी तेपरी घाट पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से जलभरण कराया गया। इसके बाद गाजे-बाजे के साथ भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें 251 कन्याओं ने भाग लेकर आयोजन को भव्यता प्रदान की।

यज्ञस्थल शिवनगर तेपरी स्थित श्रीराम जानकी ठाकुरवाड़ी में आयोजित इस नवाह महायज्ञ में पंडित उमा शंकर झा के सानिध्य में कलश स्थापना कराया गया,जहां यजमान के रूप में अमर कुमार राय उपस्थित रहे। आयोजकों ने बताया कि यज्ञ के दौरान नौ दिनों तक संगीतमय श्रीराम धुन का अखंड उच्चारण किया जाएगा।
कार्यक्रम को सफल बनाने में आयोजन समिति के सदस्य गणेश राय, अरुण राय, वार्ड सदस्य सचिंद्र राय, सरोज कुमार बिट्टू, राजन कुमार, कन्हैया कुमार राहुल, संजय राय, विनय कुमार राय, श्याम राय, कृष्ण नंदन राय, सूरज देव राय, राजकुमार, बुधराम राय समेत अन्य ग्रामीणों की सक्रिय भूमिका रही।











