Advertisement

कबीर जयंती की तैयारी को लेकर बैठक, 29 जून को होगा भव्य आयोजन

-कबीर जयंती की तैयारी को लेकर बैठक, 29 जून को होगा भव्य आयोजन

राजापाकर (वैशाली)। कबीर मठ आश्रम, राजापाकर परिसर में आगामी कबीर जयंती समारोह की तैयारियों को लेकर स्थानीय ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों एवं कबीरपंथियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कबीर मठ आश्रम के महंत ज्ञान प्रकाश शास्त्री ने की, जबकि संचालन कबीरपंथी तपसी प्रसाद सिंह ने किया।
बैठक में बड़ी संख्या में कबीर साहेब के अनुयायी एवं ग्रामीण महिला-पुरुष उपस्थित रहे। इस अवसर पर महंत ज्ञान प्रकाश शास्त्री ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 29 जून को कबीर मठ आश्रम परिसर में सद्गुरु कबीर साहेब की जयंती श्रद्धा एवं भक्ति के साथ मनाई जाएगी। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी लोगों से सहयोग की अपील की।
महंत ने बताया कि कबीर जयंती समारोह में न केवल वैशाली जिले बल्कि बिहार के विभिन्न जिलों के अलावा उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, असम, कोलकाता और नेपाल से भी साधु-संत एवं महात्मा शामिल होंगे। उन्होंने कबीर साहेब के विचारों को मानने वाले सभी अनुयायियों से कार्यक्रम में भाग लेकर इसे सफल बनाने का आह्वान किया।


बैठक में तपसी प्रसाद सिंह, हंसी लाल राय, रामप्रवेश सिंह, विनोद सिंह, रामबली सिंह, बिंदा सिंह, रामबाबू सिंह, मुख्तार सिंह, अनिल कुमार, राम ललित सिंह, शत्रुघ्न दास, राजीव दास, जगदीश दास, मंटू दास, ओम प्रकाश सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
बैठक में कबीर जयंती समारोह की रूपरेखा, श्रद्धालुओं के स्वागत, आवास, भोजन एवं अन्य व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित लोगों ने आयोजन को सफल बनाने के लिए सामूहिक सहयोग का संकल्प लिया।