Advertisement

कचरा प्लांट का महापौर और उप महापौर ने संयुक्त रूप से किया उद्घाटन

चंपारण की खबर::

– नगर निगम का लक्ष्य है कचरा मुक्त शहर बनाना है : मेयर

– कचरा प्लांट का महापौर और उप महापौर ने संयुक्त रूप से किया उद्घाटन

– मोतिहारी/ राजन द्विवेदी।

मोतिहारी नगर निगम क्षेत्र के जमला स्थित कचड़ा प्लांट का आज उद्घाटन मोतिहारी नगर निगम की महापौर प्रीती कुमारी एवं उप महापौर डॉ लाल बाबू प्रसाद ने सभी वार्ड पार्षदों की मौजूदगी में किया।


माहपौर प्रिति कुमारी ने बताया कि नगर निगम का लक्ष्य शहर को कचरा मुक्त शहर बनाना है। शहर में कचरा का उत्पादन दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। अब वैसे में कचरा निस्तारण के लिए ये कचरा निस्तारण प्लांट शहर के लिए उपयोगी साबित होगा। शहर में शत प्रतिशत कूड़ा निस्तारण के लिए नगर निगम प्रशासन प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि शहर भर का वेस्ट अब यही पर प्रॉसेस किया जायेगा। इस प्लांट के चालू होने से आस पास के वार्डों और NH 28 के किनारे कूड़े के ढेर से होने वाली समस्याओं से निजात मिलेगा।