Advertisement

ऐसी संतान माता-पिता के लिए होती हैं भाग्यशाली!

-ऐसी संतान माता-पिता के लिए होती हैं भाग्यशाली, जानिए क्या कहते हैं शास्त्र

नई दिल्ली।सम्वाददाता।

शास्त्रों के अनुसार संतान के साथ व्यक्ति का भाग्य भी जुड़ा होता है। शास्त्रों में कुछ ऐसे गुण भी बताए गए हैं जिनके होने से संतान अपने माता-पिता के लिए भाग्यशाली सिद्ध होती हैं। आइए जानते हैं कि वह कौन-से गुण हैं।
शास्त्रों के अनुसार, गुणी और संस्कारी संतान अपने माता के पिता के लिए एक आशीर्वाद के समान है। ऐसी संतान होने पर माता-पिता को भाग्यशाली समझा जाता है। साथ ही जिनके बच्चे अपने माता-पिता की हर आज्ञा का पालन करते हैं। साथ ही अपने माता-पिता का सम्मान करती हैं, तो ऐसी संतान भी माता-पिता के लिए भाग्य के द्वार खोलती है।

जिन बच्चों को सही और गलत का अंतर पता होता है। साथ ही वह सही फैसले लेने में सक्षम होते हैं। ऐसी संतान भी माता-पिता के लिए सौभाग्य लेकर आती है। साथ ही जो बच्चे मेहनती होते है और ज्ञान का महत्व समझते हैं वह बच्चे भी माता-पिता को हमेशा गर्व का अनुभव कराते हैं। ऐसी संतान के ऊपर माता लक्ष्मी और सरस्वती की कृपा बनी रहती है।


जिन माता पिता की संतान अपने जीवन में एक ऊंचा मुकाम हासिल करती है, ऐसी संतान भी बहुत ही भाग्यशाली मानी जाती है। साथ ही जो अपने ज्ञान के माध्यम से अज्ञानता का अंधेरा दूर करें वह संतान भी माता-पिता के लिए सौभाग्य लेकर आती है।

बच्चों में अच्छा व्यवहार भी एक आवश्यक गुण है। जो बच्चे दूसरों के प्रति सभ्यता से व्यवहार करते हैं उन्हें जीवन में बेहतर संबंध और अवसर मिलते हैं। ऐसे बच्चों की सरहाना सभी लोग करते हैं। इसलिए ऐसी संतान होने से भी माता-पिता भाग्यशाली कहलाते हैं।