-ईद को लेकर पीयर थाना ने की शांति समिति की बैठक,उपद्रवियों पर सतर्कता के निर्देश
मुजफ्फरपुर। दीपक कुमार तिवारी।
पियर थाना में गुरुवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें शांतिपूर्ण तरीके से ईद पर्व मनाने का निर्णय लिया गया।इस दौरान सरकार के गाइडलाइंस को लेकर बंदरा सीओ रोहित रंजन एवं पीयर थाना के अध्यक्ष पंकज यादव ने संयुक्त रूप से लोगों को अवगत कराया।

लोगों के सुझाव लिए गए तथा सरकार के आदेश तथा शांति समिति को लेकर जारी गाइडलाइंस से सभी को अवगत कराया गया। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि थाना क्षेत्र में ईद का पर्व शांतिपूर्ण,आपसी सौहार्द एवं भाईचारे के बीच मनाया जाएगा। किसी तरीके की अशांति की स्थिति या उपद्रवियों के उत्पाद की स्थिति में तत्काल ही प्रशासन को सूचित किया जाएगा तथा सामाजिक एवं निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के द्वारा भी सक्रियता बरती जाएगी। बैठक के दौरान विभिन्न पंचायतों के मुखिया, सरपंच,पंचायत समिति सदस्य, सामाजिक प्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता आदि भी मौजूद थे।











