–आठवें दिन भी जारी रहा ‘चास-वास जीवन बचाओ बागमती संघर्ष मोर्चा’ का अनशन, समर्थन में पुतला दहन, अनशनकारी की हालत बिगड़ी
मुजफ्फरपुर। जिले के गायघाट प्रखंड अंतर्गत बेनीबाद में चास वास जीवन बचाओ बागमती संघर्ष मोर्चा का अनशन सोमवार को आठवें दिन भी जारी रहा। लगातार अनशन के कारण अनशनकारी की तबीयत बिगड़ने लगी है, जिससे आंदोलन स्थल पर चिंता का माहौल बना हुआ है।
मोर्चा के संयोजक जितेंद्र यादव ने कहा कि उनकी मांगें पूरी तरह लोकतांत्रिक और कानून सम्मत हैं, लेकिन प्रशासन और सरकार जनता की समस्याओं और आंदोलन को नजरअंदाज कर रही है। उन्होंने इसे सरकार की खतरनाक सोच बताते हुए जल्द समाधान की मांग की।

आंदोलन के समर्थन में जगनिया फतेहपुर चौक पर ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर विरोध जताया। इस दौरान लोगों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की।
अनशन स्थल पर आयोजित सभा की अध्यक्षता राम इकबाल राय ने की, जबकि संचालन राम सजन राय ने किया। सभा को हुकुमदेव राय, मिथिलेश राय ठाकुर, देवेंद्र कुमार, नवल किशोर सिंह, जगन्नाथ पासवान, उपेंद्र सिंह, राहुल कुमार, सतीश ठाकुर, बैजनाथ मिश्रा तथा डॉ. तकनीम अख्तर उर्फ ननकी जी सहित कई वक्ताओं ने संबोधित किया और आंदोलन को जारी रखने का संकल्प लिया।












