-अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई
राजापाकर – संजय श्रीवास्तव।
भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न, असंख्य भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की 101वीं जयंती समारोह विवेकानंद मॉडल स्कूल, मनियारपुर के प्रांगण में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा जिला प्रवक्ता टिंकज कुमार सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी जी को नमन करते हुए कहा कि श्रद्धेय अटल जी हिंदुस्तान का वह चमकता सितारा हैं, जिन्होंने अपने तेजस्वी व्यक्तित्व और दूरदर्शी नेतृत्व से दशकों तक भारतीय राजनीति को आलोकित किया। वे सहज, सरल और संघर्षों में भी अटल रहने वाले महान नेता थे।


उन्होंने अटल जी की प्रसिद्ध कविता—
“हार नहीं मानूंगा,
रार नहीं ठानूंगा,
काल के कपाल पर,
लिखता मिटाता हूँ,
गीत नया गाता हूँ।”
का उल्लेख करते हुए कहा कि यह पंक्तियाँ हम सभी को सदैव प्रेरणा देती रहेंगी। अटल जी की पावन स्मृतियाँ देशवासियों के मानस में सदा जीवंत रहेंगी। ऐसे युगपुरुष की जन्म जयंती पर उन्हें शत्-शत् नमन।
कार्यक्रम में भाजपा नेता विकास सिंह, ऋतिक कुमार, आशुतोष कुमार, राकेश कुमार, सुरजीत सिंह, मदनेश सिंह, विश्वजीत कुमार, राजाराम कुमार, शिवशंकर साह सहित अनेक कार्यकर्ता एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे और सभी ने श्रद्धासुमन अर्पित कर महान नेता को नमन किया।












