Advertisement

अंतरजिला गिरोह के एक अपराधी लूटपाट के दौरान दो लोडेड देसी पिस्टल के साथ गिरफ्तार, दो फरार

चंपारण की खबर::

अंतरजिला गिरोह के एक अपराधी लूटपाट के दौरान दो लोडेड देसी पिस्टल के साथ गिरफ्तार, दो फरार

मोतिहारी / राजन द्विवेदी।

जिले के चकिया थाना क्षेत्र के पूरनछपरा बाजार के समीप नगरगावां गांव स्थित पोखरा के निकट सड़क पर लूट की घटना को अंजाम देने आये अंतरजिला गिरोह के तीन अपराधियों मे से एक अपराधी को ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस ने देसी पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर लिया। जबकि दो अपराधी मौका पाकर फरार हो गया। गिरफ्तार अपराधी की पहचान मुजफ्फरपुर जिला के मोतीपुर थाना क्षेत्र के कोदरकट्टा गांव निवासी राजकुमार यादव के रूप में हुई है। यह जानकारी आज एसडीपीओ सत्येंद्र कुमार सिंह ने थाना परिसर में बताया कि उक्त स्थान पर शनिवार की देर शाम एक बाइक सवार राहगीर को बाइक पर सवार तीन अपराधियों के द्वारा पिस्टल की नोक पर राहगीर से सोने का हनुमानी, बीस हजार नगद तथा एक प्रोजेक्टर मशीन को लूट लिया गया था । राहगीर के इस घटना की सूचना के उपरांत पुलिस अधीक्षक के निर्देश के आलोक में एसडीपीओ के नेतृत्व में गठित टीम ने त्वरित करवाई करते हुए उक्त अपराधी को ग्रामीणों के सहयोग से नाकाबंदी कर दो देशी पिस्टल व चार जिन्दा कारतूस के साथ खदेड़ कर पकड़ लिया गया। गिरफ्तार अपराधी के विरुद्ध मोतीपुर थाना में दो मामला दर्ज है।

जिसमे लूटपाट, आर्म्स एक्ट आदि शामिल है। गिरफ्तार अपराधी के निशांदेही पर फरार अपराधियों के गिरफ़्तारी लिए पुलिस अग्रतर करवाई कर रही है। छापामारी दल में एसडीपीओ सत्येंद्र कुमार सिंह के अलावा इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष अरविन्द कुमार, एस आई सीमा कुमारी पी एस आई राजकुमार राजू, अफजल रजा, शाक्षी सेहा सहित पुलिस बल शामिल थे।