Advertisement

हाट में सब्जी खरीदने गए युवक की बाइक चोरी, थाने में प्राथमिकी दर्ज

-हाट में सब्जी खरीदने गए युवक की बाइक चोरी, थाने में प्राथमिकी दर्ज

राजापाकर/संवाददाता: बराटी थाना क्षेत्र में हाट से सब्जी खरीदने गए एक युवक की बाइक चोरी हो गई। घटना के बाद पीड़ित ने बराटी थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के अनुसार, बराटी थाना क्षेत्र के अजमतपुर गांव निवासी अमरजीत कुमार, पिता दिलीप शर्मा, शनिवार की शाम करीब 6 बजे अपनी ब्लू रंग की स्प्लेंडर प्लस बाइक (रजिस्ट्रेशन नंबर BR-31AU-5212) से विदुपुर आरएस पेठिया सब्जी खरीदने गए थे। उन्होंने बाइक को हाट में खड़ी कर सब्जी खरीदने चले गए।


पीड़ित के अनुसार, करीब 10 मिनट बाद जब वह वापस लौटे तो उनकी बाइक वहां नहीं थी। इसके बाद उन्होंने आसपास काफी खोजबीन की और स्थानीय लोगों से पूछताछ भी की, लेकिन बाइक का कोई सुराग नहीं मिला।
अमरजीत कुमार ने अपने आवेदन में आशंका जताई है कि उनकी बाइक अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गई है। उन्होंने पुलिस से मामले की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
पुलिस ने आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर बाइक की तलाश शुरू कर दी है। स्थानीय स्तर पर लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है, ताकि चोरों का सुराग मिल सके।