Advertisement

हरियाली तीज पर भगवान विष्णु को ऐसे करें प्रसन्न, हर मनोकामना होगी पूरी

-हरियाली तीज पर भगवान विष्णु को ऐसे करें प्रसन्न, हर मनोकामना होगी पूरी

सम्वाददाता। नई दिल्ली।

हरियाली तीज का पर्व माता पार्वती को समर्पित हैं। इस दिन माता सुहागिन महिलाओं द्वारा माता पार्वती की पूरे विधि-विधान से पूजा की जाती है। इससे उन्हें अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद प्राप्त होता है। आइए जानते हैं कि हरियाली तीज पर भगवान विष्णु की कृपा कैसे प्राप्त की जा सकती है।

हरियाली तीज का महत्व :

भारत में हरियाली तीज का पर्व भगवान शिव और माता पार्वती के मिलन के रूप में मनाया जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, हरियाली तीज के दिन माता पार्वती की कठोर तपस्या के बाद शिव ने उन्हें पत्नी के रूप में स्वीकार किया था। इस दिन सुहागिन महिलाएं 16 श्रृंगार करके भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना करती हैं। वहीं, कुंवारी कन्याओं द्वारा यह व्रत मनचाहे वर की प्राप्ति के लिए किया जाता है। साथ ही इस दिन हरे कपड़े पहनने और झूला झूलने का भी प्रचलन है।

इस तरह करें पूजा:

हरियाली तीज के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करें। भगवान विष्णु की विधिवत पूजा करें। पूजा में पीले फूलों का प्रयोग करें। भगवान विष्णु के सामने घी का दीपक जलाएं। भगवान विष्णु को पीले रंग के फूलों के साथ तुलसी दल भी अर्पित करें।

पीला रंग भगवान विष्णु का प्रिय माना गया है इसलिए हरियाली तीज के दिन विष्णु जी की कृपा प्राप्त करने के लिए उन्हें पीले रंग की चना दाल में गुड़ मिलाकर भोग लगा सकते हैं। इस दिन ब्राह्मण को भोजन कराएं और उन्हें दक्षिणा, द्रव्य एवं वस्त्र आभूषणा आदि के साथ विदा करें।

इन मंत्रों का करें जाप:

हरियाली तीज पर भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए ॐ विष्णवे नमः मंत्र का जाप करना चाहिए। साथ ही आप भगवान विष्णु की पूजा करते समय ॐ नमो नारायणाय मंत्र भी जाप कर सकते हैं। इन मंत्रों के जाप से आपको भगवान विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त होता है।