-डाक कावरियो की जयकारों से गूंजा हाजीपुर -मुज़फ्फरपुर मुख्य मार्ग
वैशाली / सुधांशु।
“बाबा नगरिया दूर है, जाना जरूर है, और बाबा गरीबनाथ की जयकारा लगाते हुये डाक कावरियो का पहला टोली बाबा गरीबनाथ की नगरी मुज़फ्फरपुर जिले की सीमा मे 7.44 बजे शाम मे प्रवेश किया। पहली टोली मे गायघाट के सवास गॉव की महिला और पुरुष थे। पहली टोली मे सात डाक कावरिया थे, जिसमे सुनैना देवी, इंदु देवी,राधिका देवी, अंजू कुमारी, लखिन्द्र झा सहित अन्य डाक कावरिया थे। इसके बाद शिवभक्त डाक कावरियो का सैलब देखने को मिली। शिवभक्त डाक कावरियो की सेवा मे वैशाली के हाजीपुर और मुज़फ्फरपुर के फकूली सीमा तक श्रद्धांलुओं की भीड़ एन एच 22 के.पछमी लेन के दोनो ओर देखि जा रही थी। सभी श्रद्धांलु अपने परिवार ओर रिसेदारों जो दूसरी सोमवारी को जो पहलेजा से पवित्र गंगा जल ले कर बाबा गरीबनाथ धाम मे जलाभिषेक करने जा रहे उन्हें नमो से पुकार रहे थे।दूसरी ओर डाक कावरियो की सेवा मे क्षेत्र के हाजीपुर से लेकर मुज़फ्फरपुर की सीमा तक दर्जनों कावरिया सेव शिविर लगाई गयी है।

इसमें घोसवर, सराय, पटेढ़ा, इमादपुर, बिठोली, रतनपुरा, बगवानपुर, बानथू, वारिसपुर गोढ़िया, कटरमाला सब्जी मंडी, महमदपुर, हरसेर, गोरौल चौक, इनायतनगर, भीखनपुरा मे सेवा शिविर लगाई गयी है। सीओ परमजीत सिरमौर, थानाध्यक्ष मनोज कुमार, एस आई राजेश कुमार सिंह, प्रशांत कुमार, प्रवीण कुमार सिंह के साथ स्काउट गाइड के कैडर भी डाक कावरियो को कोई परेशानी न हो इस पर नजर रखे हुये देखे। पुलिस की गस्ती दल भी अपने क्षेत्र के एन एच पर गस्त लगाते देखे गये। शिवभक्त श्रद्धांलुओं को भी नियंत्रित करने मे पुलिस ओर स्काउट गाइड ओर स्वयंसेवकों को पसीना छुट रही थी। बाबा गरीबनाथ की जयकारों आसमान भी गुणमायण था।














