Advertisement

स्पॉट : ऊपर नोटिश,नीचे थूक…बन्दरा के कार्यालय में उड़ रही निर्देशों की धज्जियां

-ऊपर नोटिश,नीचे थूक

-बन्दरा के कार्यालय में उड़ रही निर्देशों की धज्जियां
-कई तरह की दिखती है लापरवाही

मुुुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक कुमार तिवारी।

कार्यालयों में पान-गुटका भले निषेध हो, लेकिन बन्दरा के कार्यालय में इस आदेश की धज्जियां उड़ती दिखती है। बन्दरा अंचल कार्यालय की यह तस्वीर देखिए।अंचल कार्यालय के मुख्य गेट के अंदर कार्यालय कक्ष में ऊपर दीवार पर पर्चा सटा है। जिस पर लिखा है पान-गुटका खाकर थूकना मना है। पकड़े जाने पर दंड के भागी बनेंगे। और उसी के नीचे सरेआम पान- गुटखा खाकर लोगों द्वारा धोखा गया है। जिससे किवाड़ गंदा बना हुआ है। बावजूद आधिकारिक, कर्मचारी एवं लापरवाह लोग बेफिक्र हैं।

कागजातों का बंडल पड़ा है फर्श पर:

बन्दरा अंचल में कार्यालय कक्ष के अंदर विभिन्न फरियादियों एवं कार्यालय उपयोग के कई कागजात नीचे फर्श पर रखे दिखे।कर्मियों ने बताया कि भवन में कक्ष का अभाव है। रखने का पर्याप्त जगह नहीं है। लिहाजा नीचे इसे बंडल बांध कर रखा गया है। कक्ष के अंदर जहां थूक फेंकने की मनाही को लेकर नोटिश चिपकाया गया है। उसके बगल के किनारे में खुले में इन कागजातों के बंडल रखे दिखे अंचल सूत्रों का बताना है कि यहां जरूरतमंद लोग कार्यालय के अंदर आते जाते रहते हैं। ऐसे में कोई जरूरी कागजात इन बंडलों से गायब भी हो सकने की आशंका बनी रह सकती है। जबकि इसे निचले तल के बजाय उपड़ी तल पर भी रखवाया जा सकता है। कार्यालय सूत्रों का बताना है की निचली तल से ज्यादा ऊपरी तल इन कागजों को रखने के लिए ज्यादा सुरक्षित है।