Advertisement

स्कूल परिसर बना ‘भैंसों का अड्डा’: बच्चों की पढ़ाई पर संकट

-स्कूल परिसर बना ‘भैंसों का अड्डा’: बच्चों की पढ़ाई पर संकट

मुजफ्फरपुर/गायघाट।दीपक।
जमालपुर कोदई पंचायत स्थित राजकीय बुनियादी विद्यालय, कल्याणी परिसर की स्थिति बदहाल होती जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार स्कूल का परिसर अब बच्चों की शैक्षणिक गतिविधियों के बजाय भैंसों के जमावड़े का केंद्र बन गया है।
ग्रामीणों का कहना है कि विद्यालय परिसर में खुलेआम मवेशियों का प्रवेश होता है, जिससे न केवल गंदगी फैल रही है बल्कि बच्चों की शैक्षणिक गतिविधि भी प्रभावित हो रही है।

स्कूल के मैदान और बरामदे में भैंसों का बैठना आम बात हो गई है, जिससे छात्रों को बैठने और खेलने तक में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
अभिभावकों ने बताया कि इस स्थिति से बच्चों के स्वास्थ्य पर भी खतरा मंडरा रहा है। गंदगी और दुर्गंध के कारण संक्रमण फैलने की आशंका बनी रहती है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन और शिक्षा विभाग से जल्द कार्रवाई की मांग की है, ताकि स्कूल परिसर को अतिक्रमण और मवेशियों से मुक्त कराया जा सके और बच्चों को स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण मिल सके।