सिमरा में षष्ठी पूजन पर निकाली गई भव्य कलश शोभायात्रा, 751 कन्याओं ने किया जलबोझी
दीपक तिवारी। मुजफ्फरपुर।
मुजफ्फरपुर जिले के बन्दरा प्रखण्ड के सिमरा गांव में नवरात्रि के छठे दिन मंगलवार को षष्ठी पूजन के अवसर पर एक भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। इस शोभायात्रा में 751 कन्याओं ने बूढ़ी गण्डक नदी के पिलखी-हरपुर पुल घाट से जल लेकर सिमरा पूजा स्थल तक यात्रा की। कलश पूजन एवं स्थापन का कार्य आचार्य मनीष कुमार द्वारा संपन्न हुआ।

इस आयोजन में सैकड़ों ग्रामीणों ने सहयोग किया, जिनमें मिठूलाल चौधरी, लालजी ठाकुर, श्रीनारायण राय, केदारनाथ चौधरी, चंदन ठाकुर, उपेन्द्र पासवान, दिलीप चौधरी, रंजीत पोद्दार, पप्पू पोखर, अमरेश भंडारी, भोला कुमार, गुलाब मेहता, चंदन कुमार, और शिवजी साह प्रमुख रूप से शामिल थे।












