Advertisement

सकरा की धरती पर पहली बार हुआ अंतरराज्यीय कुश्ती महादंगल

-सकरा की धरती पर पहली बार हुआ अंतरराज्यीय कुश्ती महादंगल

मुजफ्फरपुर।सकरा की धरती पर पहली बार अंतरराज्यीय कुश्ती महादंगल का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में महिला एवं पुरुष पहलवानों ने अपनी प्रतिभा और दमखम का का शानदार प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम के दौरान गाजीपुर, उत्तर प्रदेश के अंतरराज्यीय कुश्ती संचालक शेरू पहलवान एवं बाजी बुजुर्ग कुश्ती महादंगल कमेटी के सभी सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

ऐसे आयोजन युवाओं में खेल भावना को बढ़ावा देने के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को अपनी पहचान बनाने का बेहतर मंच प्रदान करते हैं। सकरा में आयोजित इस महादंगल ने खेल प्रेमियों और कुश्ती के प्रशंसकों के बीच खास उत्साह का माहौल बनाया। इस दौरान लोगों की भारी भीड़ जुटी रही।लोगों ने कुश्ती प्रतियोगिता का खूब लुत्फ उठाया।