-शिवशक्तिधाम में धर्मादा कमिटी की बैठक आयोजित,सावन की तैयारियों को लेकर जिम्मेवारी तय
मुजफ्फरपुर।दीपक कुमार तिवारी।
जिले के बन्दरा प्रखण्ड के शिवशक्ति धाम बरियारपुर -मोहनपुर में बाबा बुद्धेश्वरनाथ महादेव के दरबार में सावन के सोमवारी पर जलाभिषेक के लिए कावरियों की भीड़ उमड़ती है,लिहाजा कावरियों की सुरक्षा व्यवस्था, जलाभिषेक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम को लेकर धर्मादा कमिटी के तत्वाधान में शुक्रवार को एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में कमिटी के द्वारा सोमवारी को लेकर व्यवस्थाओं के विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई।
धर्मादा कमिटी के अध्यक्ष विमल कुमार सिंह ने शुक्रवार की शाम बताया की बाबा बुद्धेश्वरनाथ महादेव मनोकामना महादेव हैं,इसलिए शिवभक्तों की आस्था ज्यादा है। सावन के सोमवारी पर पहलेजा घाट से जल बोझ कर हजारों की संख्या में कावरियां पैदल, दोपहिया एवं चारपहिया वाहन से बाबा के दरबार में पहुंच कर जलाभिषेक करते हैं। दूसरी एवं तीसरी सोमवारी को यहां कावरियों की संख्या अत्यधिक होती है। शिवभक्तों एवं कावरियों को जलाभिषेक में कोई दिक्कत न हो इसलिए स्वयंसेवकों की तैनाती रहेगी।

हर साल की भांति इस साल भी सावन के हरेक शनिवार को हनुमान आराधना, रविवार को संगीतमय रामचरितमानस पाठ व सोमवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मौके पर उपाध्यक्ष कौशल किशोर ठाकुर, सीताराम सिंह, नारायण गिरी, रमेश ठाकुर, हरिओम झा, राघवेंद्र ठाकुर, कुंदन झा, संजीव ठाकुर, मुनचुन ठाकुर, मुकेश सिंह, मंटून ठाकुर, मंदिर के पुजारी रवींद्र गिरी आदि मौजूद थे।














