चंपारण की खबर::
-शिक्षा के प्रति सामुदायिक जागरूकता को लेकर निकाली रैली
मोतिहारी / राजन द्विवेदी ।
महिला एवं बाल विकास निगम समाज कल्याण विभाग यूनिसेफ के सहयोग से बाल रक्षा भारत सेव द चिल्ड्रेन द्वारा संचालित उड़ान परियोजना अंतर्गत मोतिहारी प्रखंड के बरदाहा पंचायत के बाल संरक्षण समिति की बैठक में लिए गए निर्णय के आलोक में शिक्षा के प्रति सामुदायिक जागरूकता के लिए आज स्कूली बच्चों ने जागरूकता रैली निकाली। रैली में सभी विद्यालयों के पोषक क्षेत्र में रैली निकाली। जिसमें बच्चों को रोजगार नहीं- शिक्षा का अधिकार दो, कलम किताबें बस्ता दो- बचपन का अधिकार दो, सब मिलकर खाएं कसम- बाल मजदूरी को करें खतम, बाल मजदूरी व्यापार है- शिक्षा बच्चों का अधिकार है, मेहनत मजदूरी न करवाओ- इन हाथों में कलम थमाओ, बाल मजदूरी पाप है- इसके जिम्मेवार हम और आप हैं, बच्चों के भविष्य को बचाना है- बाल विवाह को दूर भगाना है, जैसे गगन भेदी नारों लगाए गए। यह रैली बरदाहा पंचायत के मुखिया मोहन सहनी तथा उड़ान परियोजना के जिला समन्वयक हामिद रज़ा के नेतृत्व में निकाला गया।

इस रैली में उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय हनुमान गढ़ी के प्रेम चन्द्र राम प्रधानाध्यापक, शिक्षक दिलीप चन्द्र राय, रंजन सहनी, संजय सरकार महानंद, सचिन कुमार, काजल कुमारी, कोमल कुमारी, धर्मेन्द्र कुमार शर्मा,उत्क्रमित मध्य विद्यालय सरैया के प्रधानाध्यापक दीपनारायण ठाकुर, शिक्षक खुर्शेद आलम, सुनील कुमार सहनी, सुदामा प्रसाद चौरसिया, चंद्रशेखर प्रसाद कुशवाहा,रीना कुमारी, मोहम्मद जफीर आलम, प्रेम चंद्र प्रसाद उत्क्रमित मध्य विद्यालय बरदाहा प्रधान शिक्षक उमेश ठाकुर, शिक्षक देवेंद्र पासवान, गौतम विश्वास, चंदा कुमारी, स्वाति प्रिया, जूही कुमारी, आकाश कुमार, अरुण कुमार ठाकुर, अरविंद कुमार पासवान सहित बड़ी संख्या में विद्यालय के बच्चे शामिल हुए।











