Advertisement

वाहन चेकिंग के दौरान दस हजार का कटा चलान

चंपारण की खबर::

-वाहन चेकिंग के दौरान दस हजार का कटा चलान

मोतिहारी / राजन द्विवेदी ।

जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश के आलोक में कोटवा थाना पुलिस ने कोटवा -मोतिहारी बाईपास रोड के चीउटहा चेक पोस्ट पर सधन वाहन जांच अभियान चलाया । जिसमें बगैर कागजात वाले बाइक चालकों से 10 हजार रुपए का चालान काटा।

थानाध्यक्ष राजरूप राय ने बताया कि कोटवा मोतिहारी बाईपास रोड पर पुलिस द्वारा अभियान चलाया गया। जिसमे हेलमेट,इंश्योरेंस,पंजीयन, आदि की जांच की गई। डिफॉल्टर पाए जाने वाले बाइक चालको का चालान काटा गया। वाहन चेकिंग अभियान के दौरान एसआई दीप्ति कुमारी सहित शस्त्र पुलिस बल तैनात थे।