Advertisement

रोहुआ के युवाओं ने पहलगाम और मुर्शिदाबाद में हिंदुओं के नरसंहार के विरोध में निकाला आक्रोश मार्च

-रोहुआ के युवाओं ने पहलगाम और मुर्शिदाबाद में हिंदुओं के नरसंहार के विरोध में निकाला आक्रोश मार्च

-पाकिस्तान के खिलाफ की नारेबाजी

मुजफ्फरपुर। मुशहरी प्रखंड के रोहुआ गांव में युवाओं ने पहलगाम और मुर्शिदाबाद में हिंदुओं के नरसंहार की घटनाओं पर गहरा आक्रोश जताते हुए एक विशाल मार्च निकाला। मार्च के दौरान लोगों ने पाकिस्तान के विरोध में जोरदार नारेबाजी की।


युवाओं ने आरोप लगाया कि हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों को लेकर सरकार और अंतरराष्ट्रीय समुदाय को सख्त कदम उठाने चाहिए। आक्रोश मार्च गांव के विभिन्न इलाकों से होते हुए मुख्य चौक पर जाकर संपन्न हुआ।
मार्च में बड़ी संख्या में युवाओं, बुजुर्गों और समाजसेवियों ने भाग लिया और न्याय की मांग की।