-होली को लेकर चिकित्सकों एवं कर्मियों की एलर्ट मोड तैनाती
-रोस्टर वाइज डिवटी
-अन्यथा की स्थिति में कार्यवाई की चेतावनी
मुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक।
प्रखंड क्षेत्र के सभी चिकित्सकों को अलर्ट पर रखा गया है। प्रखंड के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर नौशाद अहमद ने रविवार की शाम बताया कि होली को लेकर सभी चिकित्सा कर्मियों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को अलर्ट पर रखा गया है।

क्षेत्र में स्वास्थ्य कारणों से आपात स्थिति की सूचना मिलते हीं अविलंब एंबुलेंस पहुंचने तथा क्षेत्र से बीमार या जरूरतमंद लोगों के बन्दरा सीएचसी पहुंचने के साथ हीं त्वरित चिकित्सा व्यवस्था शुरू करने को लेकर निर्देशित किया गया है। प्रखंड सीएचसी में तीन एंबुलेंस,रोस्टर वाइज सभी चिकित्सक, एएनएम,जीएनएम, ड्रेसर सहित सभी स्वास्थ्य कर्मियों को अलर्ट मोड पर ऑन ड्यूटी रहने को लेकर निर्देशित किया गया है। अन्यथा की स्थिति में कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।














