Advertisement

मुजफ्फरपुर में बूढ़ी गंडक का बढ़ता जलस्तर बना चिंता का कारण

-मुजफ्फरपुर में बूढ़ी गंडक का बढ़ता जलस्तर बना चिंता का कारण

-तटबंधों की जर्जर स्थिति से चिंतित हो रहे लोग

मुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक कुमार तिवारी।

बूढ़ी गंडक नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से नदी किनारे बसे इलाकों में बाढ़ की आशंका गहराने लगी है। नदी के ढाव में लगी समसामयिक फसलें जलमग्न होकर क्षतिग्रस्त हो गई हैं। सिमरा मन ढाव, रामपुर महिनाथ, हरपुर और पीरापुर समेत कई जगहों के स्थानीय वाशिन्दों में भय का माहौल है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कई दिनों से नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि देखी जा रही है।जलस्तर अब नदी के दोनों किनारों पर पहुंच चुका है। अबकी बार पिछात बाढ़ की आशंका लोगों को परेशान कर रही है। वहीं, बड़गांव से तेपरी तक कई जगहों पर जर्जर तटबंधों के कारण खतरा और बढ़ गया है। ग्रामीणों ने बताया कि पिरापुर में सलुईस गेट के पास नदी का जलस्तर पहुंच गया है।

उधर जिले एवं प्रखण्ड के अंतिम एवं पूरबी क्षेत्र तेपरी से पड़ोसी जिला क्षेत्र सैदपुर पुल तक नदी की धारा अत्यंत तेज है। सैदपुर–पूसा के नए और पुराने पुल के नीचे भी पानी का तेज बहाव देखा जा रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार, इस समय आमतौर पर बूढ़ी गंडक में जलस्तर स्थिर रहता है, लेकिन इस बार देर से आई वृद्धि ने स्थिति को चिंताजनक बना दिया है।

ग्रामीणों ने बताया कि तटबंधों की मरम्मत और निचले इलाकों में निगरानी की व्यवस्था पहले दुरुस्त होनी चाहिए थी,ताकि संभावित नुकसान से बचा जा सकता । अब यदि यूं हीं पानी बढ़ता गया तो नदी के किनारे एवं ढाब क्षेत्रों में बसे लोगों एवं इलाकों को नुकसान हो सकता है।

#MuzaffarpurFloodAlert #BoothiGandakRiver #BandaraNews #FloodThreat #BiharNews #RiverAlert