Advertisement

मुजफ्फरपुर : बाइक चोरी के आरोप में 3 सन्दिग्ध युवकों की विद्युत पोल से बांधकर पिटाई!

– बाइक चोरी के आरोप में युवकों की पिटाई।

मुजफ्फरपुर(बिहार)। दीपक कुमार तिवारी।

खबर मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना क्षेत्र से सामने आ रही है। जहां बाइक चोरी के आरोप में तीन युवकों की विद्युत पोल से बांधकर ग्रामीणों के द्वारा पिटाई की घटना हुई है। ग्रामीणों के द्वारा इन तीन युवकों को बाइक चोरी के आरोप में संदेहास्पद अवस्था में पकड़ा गया।जिसके बाद इसकी पिटाई की गई। ग्रामीणों का बताना है कि हाल के दिनों में जिले के गायघाट एवं पियर थाना के बॉर्डर क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में बाइक चोरी की घटनाएं बढ़ गई है। तीनों युवक बाइकों की चोरी कर उसके पार्ट्स खोलकर छिटका देता है और उसे पार्ट्स के रूप में बेच लेता है। हाल के दिनों में चोरी की घटनाओं के बाद ग्रामीण सन्दिग्ध युवकों की गतिविधियों पर नजर रख रहे थे। संदिग्ध गतिविधियों के बीच सुबह ग्रामीणों के द्वारा तीनों युवकों को पकड़ लिया गया और गांव में पोल से बांधकर युवकों की पिटाई की गई। बाद में ग्रामीणों के हस्तक्षेप के बाद युवकों को छोड़ दिया गया।मामले का विडीओ भी इलाके में वायरल हो रहा है।

जिन युवकों की पिटाई की गई है। उनमें दो युवक जिले के गायघाट थाने के बेला गांव का बताया जा रहा है, जबकि एक युवक पीयर थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव का बताया जा रहा है। लोग बताते हैं कि मोहनपुर का युवक फोरलेन सड़क में गाड़ी सर्विसिंग का दुकान भी चलाता है। जहां साथी युवकों के मदद से चोरी की गयी बाइकों के पार्ट्स खोले जाते हैं। हालिया दिनों में गायघाट एवं पियर थाना के बॉर्डर क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में बाइक चोरी की घटनाएं भी बढ़ गई है। कई लोगों के दरवाजे से भी बाइक की चोरी हो गई है तो कई जगह पर कार्यक्रम आदि के दौरान भी बाइक चोरी आदि की घटनाएं घटती रही है।बाइक चोरी के कई मामलों की शिकायत स्थानीय थाने से भी की गई है।