Advertisement

मुजफ्फरपुर: बन्दरा में 1150 पर 107 तो 15 पर सीसीए की कार्यवाई

-बन्दरा में 1150 पर 107 तो 15 पर सीसीए की कार्यवाई

-लोकसभा चुनाव को लेकर कार्यवाई
-आपराधिक एवं असामाजिक तत्वों पर पुलिस बढ़ा रही लगातार सख्ती

मुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक।

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर प्रखंड क्षेत्र की पियर थाना एवं हत्था थाना की पुलिस ने अपराधिक एवं असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की है।पीयर थानाध्यक्ष पंकज यादव ने बताया कि थाना क्षेत्र के 600 लोगों पर भादवी की धारा 107 की कार्यवाई की गई है।जिसमें 400 लोगों ने बाउंड डाउन किया है।वहीं 10 पर सीसीए की कार्यवाई की गई है। वहीं हत्था थानाध्यक्ष शशिरंजन ने बताया कि क्षेत्र के 550 लोगों पर धारा 107 की कार्यवाई की गई है।जिसमें 250 लोगों ने बांड भरा है।
वहीं 5 पर सीसीए की कार्यवाई की गई है।

होगी जिला बदर या थाना बदर,डीएम करेंगे तय:

जिला बदर की कार्यवाई होंगी या थाना बदर की कार्यवाई।यह अबतक स्पष्ट नहीं है।यह निर्णय जिला अधिकारी करेंगे।पीयर थानाध्यक्ष पंकज यादव एवं हत्था थानाध्यक्ष शशिरंजन ने बताया कि सीसीए की कार्यवाई का रिपोर्ट भेजी गई है,लेकिन जिला बदर या थाना बदर की कार्यवाई होगी।यह डीएम तय करेंगे।