-प्रसव पीड़ित महिला की मौत मामले में जदयू नेताओं ने की परिजनों से मुलाकात
-चिकित्सा प्रभारी पर लापरवाही का आरोप
-वरीय अधिकारियों से कार्यवाई की मांग
मुजफ्फरपुर। दीपक तिवारी।
जिले के बन्दरा प्रखंड के छपड़ा निवासी आरती देवी की प्रसव के दौरान मौत मामले पर जदयू नेता प्रभात किरण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की।
इस दौरान जद यू नेता प्रभात किरण ने कहा कि यह घटना चिकित्सक की लापरवाही से हुई है। निश्चीत रूप से इसमें चिकित्सा प्रभारी नौशाद आलम की लापरवाही है। उन्होंने मौके पर से ही वरीय आरक्षी अधीक्षक और सिविल सर्जन से बात कर प्राथमिकी दर्ज करने और दोषी चिकित्सक पर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि चिकित्सक बंदरा प्रखंड मुख्यालय पर अपना क्लिनिक चलाते हैं और बंदरा पीएचसी भगवान भरोसे है। चिकित्सक के कृत्य से आम आदमी में आक्रोश है।

उन्होंने कहा कि शीघ्र ही मंत्री से मिलकर डॉक्टर को निलंबित करने की मांग करेंगे। मौके पर जिला जदयू उपाध्यक्ष मनोज झा, जिला जदयू महासचिव जय प्रकाश यादव, राणा रणधीर सिंह, अनिल गुप्ता, मो नसीर, संतोष साह, बीरेंद्र पासवान, पंकज कुमार आदि भी थे।












