Advertisement

मुजफ्फरपुर: बन्दरा में दिन में निकली झांकियों के साथ आकर्षक जुलूस,शाम में घर से मंदिरों तक मनी दीवाली

-बन्दरा में दिन में निकली झांकियों के साथ आकर्षक जुलूस,शाम में घर से मंदिरों तक मनी दीवाली

-श्रीसीताराम के पूजा अर्चना के बाद जगह-जगह बंटे प्रसाद
-लोगों में दिखा जबरदस्त उत्साह

मुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक कुमार तिवारी।

अयोध्या में राम लला के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पटसारा में श्री सियाराम-हनुमान की झांकी के साथ निकला शोभायात्रा निकाली गई। शांति-पुलिस सुरक्षा के बीच लोगों में श्रद्धा भक्ति चरम पर दिखा। शामिल लोग जय श्री राम के नारा लगा रहे थे।


बन्दरा,पूसा,सैदपुर,कल्याणपुर आदि इलाका श्रीराम-हनुमान के झंडों से पटा है।जुलूस मतलुपर में बाबा खगेश्वरनाथ के दरबार तक पहुंची। क्षेत्र के विभिन्न इलाके में झांकियों के साथ आकर्षक जुलूस निकाली गई है। चांदपुरा , सकरी मन ब्रह्मस्थान परिसर सहित क्षेत्र के विभिन्न धार्मिक स्थलों पर संगीतमय अखंड अष्टयाम महा यज्ञ के साथ दिपोत्सव आयोजित हुए है।विभिन्न मठ मंदिरों में संगीतमय धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया है।

घरों से मंदिरों एवं रास्तों में जगह-जगह दिपोत्सव मनाए गए। श्रीराम के मंत्रोच्चार से इलाका गूंज रहा।अतिप्राचीन बाबा खगेश्वरनाथ महादेव मन्दिर मतलूपुर में बाबा के विशेष महाश्रृंगार किये गए।दिपोत्सव मनाए गए। मंदिर परिसर को आकर्षक तरीकों से सजाया गया।बरियारपुर-मोहनपुर शिव शक्तिधाम में दिपोत्सव एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गए।