Advertisement

मुजफ्फरपुर: बन्दरा में घर-घर बांटे जा रहे अक्षत,दिपोत्सव का दिया जा रहा निमंत्रण

-बन्दरा में घर-घर बांटे जा रहे अक्षत,दिपोत्सव का दिया जा रहा निमंत्रण

मुुुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक कुमार तिवारी।

22 जनवरी को अयोध्या में श्री राम मंदिर में मूर्ति के प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान आयोजन को लेकर प्रखण्ड के विभिन्न हिस्सों में अक्षत चंदन एवं निमंत्रण पत्र बांटने का दौड़ लगातार जारी है। प्रखंड के विभिन्न हिस्सों में शुक्रवार को भी यह कार्यक्रम अभियान के तौर पर जारी रहा। सकरी मन गांव में सूर्य नारायण पांडे एवं दिनेश मिश्रा के नेतृत्व में युवकों-वयस्कों की टोलियां घर-घर अक्षत चंदन एवं निमंत्रण पत्र बांटती रही एवं 22 जनवरी को घर-घर दीपोत्सव मनाने की अपील की जाती रही। उन्होंने बताया सकरी, चांदपुरा,केवट्सा,कोठी,भिरारी सहित विभिन्न हिस्सों में यह बांटे गए हैं। मुन्नी बैंगरी,हत्था आदि पंचायत क्षेत्र के विभिन्न गांव में विभिन्न टोला में घर-घर यह अभियान चलाया जा रहा है।

पटसारा में पैक्सध्यक्ष रंजीत ठाकुर,रूपेश कुमार आदि के नेतृत्व में यह अभियान लगातार चलाया गया। उधर बरियारपुर में विमल सिंह ने बताया कि बरियारपुर शिव शक्ति धाम से अक्षत चंदन तथा निमंत्रण पत्रक नूनफ़ारा,बन्दरा समेत विभिन्न पंचायत के विभिन्न गांव में अभियान चला कर बांटे जा रहे हैं। 22 जनवरी को घर-घर दीपोत्सव मनाने के लिए लोगों से अपील की जा रही है। उन्हें श्री राम मंदिर स्थापना के महत्व बताए जा रहे हैं। लोगों का भी भरपूर सहयोग एवं आस्था एवं निष्ठा इस दौरान मिल रहा है।