Advertisement

मुजफ्फरपुर: बन्दरा में कोरम के अभाव में प्रखण्ड पंसस की बैठक स्थगित

-बन्दरा में कोरम के अभाव में प्रखण्ड पंसस की बैठक स्थगित

-मुखियों ने किया बैठक का बहिष्कार
-पर्याप्त संख्या में नहीं आए सदस्य

मुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक।

प्रखंड मुख्यालय के सभागार में बुधवार को प्रखंड पंचायत समिति की आयोजित बैठक कोरम के अभाव में स्थगित कर दी गई। बैठक की अध्यक्षता कर रहे प्रखंड उपप्रमुख उमेश राय ने बताया कि निर्धारित समय के अनुसार प्रखंड पंचायत समिति की बैठक की कार्रवाई के लिए सदस्यों का जुटना शुरू हुआ। काफी देर इंतजार के बावजूद प्रखंड के कुल 17 में तकरीबन 13 पंचायत समिति सदस्य उपस्थित भी हुए,लेकिन प्रखंड के कोई मुखिया सदन में उपस्थित नहीं हो सके।लिहाजा कोरम के अभाव में आज की बैठक स्थगित कर देनी पड़ी। ऐसे में बैठक स्थगन से संबंधित कारवाई की गई और काफी इन्तज़ार के बाद उपस्थित सदस्य एवं अधिकारी सदन से वापस लौट गए।

इधर प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष गुड्डू कुमार ने बताया कि प्रखण्ड विकास पदाधिकारी द्वारा मुखियों की अनदेखी की जाती है। अमानवीय व्यवहार किया जाता है। कोई बात किसी की सुनी हीं नहीं जाती है।बैठक में जो निर्णय लिए जाते हैं,उसपर कोई कार्यवाई हीं नहीं होती है तो बैठक में समय बर्बाद क्यों करें। इससे नाराज मुखियों ने बैठक का बहिष्कार किया है।