Advertisement

मुजफ्फरपुर: बन्दरा के सरकारी स्कूलों के पहली से 8वीं के छात्र-छात्राओं के लिए पाठ्य-पुस्तकों का वितरण

-सरकारी स्कूलों के पहली से 8वीं के छात्र-छात्राओं के लिए पाठ्य-पुस्तकों का वितरण शुरू

-संकुल के माध्यम से स्कूलों को उपलब्ध कराई जा रही पुस्तक
-प्रखण्ड के 12 में से 7 संकुलों ने किया है उठाव
-शेष संकुलों के उठाव की कार्यवाई भी जारी

बन्दरा। दीपक।

प्रखंड क्षेत्र में पहली से आठवीं कक्षा के छात्र-छात्राओं के बीच सरकारी पुस्तकों का वितरण किया जा रहा है। बन्दरा बीआरसी के आधिकारिक सूत्रों का बताना है कि प्रखंड के कुल 12 संकुल में अब तक 7 संकुल में पुस्तक पहुंच गए हैं। संकुल के माध्यम से संकुल क्षेत्र अधिन सभी विभिन्न स्तरों के विद्यालयों में पहली से आठवीं कक्षा के बच्चों के बीच वितरण के लिए छात्र संख्या के अनुपात में पाठ्य पुस्तक उपलब्ध कराई जा रही है।

कक्षा तीन का पुस्तक उपलब्ध नहीं:

प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में भले ही संकुल के माध्यम से छात्र-छात्राओं के लिए पहली से आठवीं के पुस्तक बांटे जा रहे हैं, लेकिन कक्षा तीन के बच्चों के लिए अबतक पुस्तक नहीं बंट रहे हैं। इसका कारण अब तक पुस्तक का उपलब्ध नहीं कराया जाना है। बन्दरा बीआरसी के आधिकारिक सूत्रों का बताना है की तीसरी कक्षा के बच्चों के लिए पुस्तक जिला एवं राज्य से ही अभी आवंटित नहीं किया गया है।छात्र सूची भेजी जा चुकी है। जैसे ही पुस्तक प्रखंड को उपलब्ध कराया जाएगा, वैसे ही संकुल के माध्यम से तीसरी कक्षा के बच्चों के लिए भी पुस्तक का वितरण कर दिया जाएगा।