Advertisement

मुजफ्फरपुर: पटसारा में नवाह महायज्ञ की शुरुआत

पटसारा में नवाह महायज्ञ की शुरुआत

-लोगों में श्रद्धा-भक्ति का माहौल
-9दिनों तक चलेगा कार्यक्रम

मुुुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक।

प्रखण्ड के पटसारा मां काली मंदिर परिसर में 9 दिवसीय श्रीराम धुन नवाह का आयोजन किया जा रहा है। जिसकी शुरुआत शुक्रवार को पूजा अर्चना के साथ की गई। आयोजन समिति के डॉक्टर लखन महतो ने बताया कि नौ दिवसीय नवाह महायज्ञ का आयोजन प्रत्येक साल किया जाता है।

तकरीबन 10 साल से प्रत्येक साल यज्ञ का आयोजन किया जाता है। यहां संगीतमय अखंड श्रीरामधुन मंत्रोच्चार का जाप किया जा रहा है। कार्यक्रम को लेकर लोगों में श्रद्धा भक्ति का माहौल बना हुआ है। कार्यक्रम में दयाशंकर ठाकुर, अजय मालाकार, गुड्डू मालाकार,इंद्रजीत मालाकार, महेंद्र भगत, रामदयाल भगत, रामनरेश भगत आदि भी सक्रिय दिखे।