Advertisement

मुजफ्फरपुर नगर निगम की वार्ड पार्षद रोशन खातून का निधन, शोक की लहर

-मुजफ्फरपुर नगर निगम की वार्ड पार्षद रोशन खातून का निधन, शोक की लहर

मुजफ्फरपुर। मुजफ्फरपुर नगर निगम वार्ड संख्या-8 की पार्षद रोशन खातून का निधन हो गया। उनके इंतकाल की खबर मिलते ही नगर निगम क्षेत्र सहित सामाजिक और राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई।

रोशन खातून लंबे समय से वार्ड की समस्याओं को लेकर सक्रिय रहती थीं और लोगों के बीच उनकी एक अलग पहचान थी। उनके निधन पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं वार्डवासियों ने गहरा दुख व्यक्त किया है।

लोगों ने कहा कि रोशन खातून एक मिलनसार एवं जनसेवा के प्रति समर्पित प्रतिनिधि थीं। उनके निधन से वार्ड को अपूरणीय क्षति हुई है।

उनके आवास पर शोक व्यक्त करने वालों का तांता लगा हुआ है। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।