Advertisement

मुजफ्फरपुर के छाता बाजार में आग से अफरा-तफरी, फायर ब्रिगेड ने समय रहते पाया काबू

-मुजफ्फरपुर के छाता बाजार में आग से अफरा-तफरी, फायर ब्रिगेड ने समय रहते पाया काबू

मुजफ्फरपुर।
शहर के छाता बाजार स्थित मिर्ची मंडी के सामने सोमवार को अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते धुआं उठने लगा और आसपास के लोगों में दहशत फैल गई।
स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुएl आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया और कुछ ही देर में स्थिति को नियंत्रण में कर लिया।


इस दौरान बिजली विभाग के अधिकारियों ने भी सहयोग करते हुए इलाके की बिजली आपूर्ति को सुरक्षित तरीके से नियंत्रित किया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। वहीं नगर थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभालने में जुटी रही।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। हालांकि, आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से यह घटना हुई हो सकती है।
फिलहाल राहत की बात यह रही कि समय पर दमकल और प्रशासन की तत्परता से आग को फैलने से रोक लिया गया। मामले की जांच जारी है।