Advertisement

मगध आयुक्त द्वारा मतदाताओं को जागरूक करने को लेकर रंगोली का अवलोकन

-मगध आयुक्त द्वारा मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य संबंधित रंगोली का अवलोकन

गया।धीरज।

लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के अवसर पर
आयुक्त, मगध प्रमंडल, गया मयंक वरवड़े द्वारा मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से आयुक्त कार्यालय में बीएड के छात्र,छात्राओं को मतदान हेतु शपथ दिलाया गया है। इसके साथ ही मतदाता जागरूकता से संबंधित रंगोली का अवलोकन किया गया है। गया जिले में “चुनाव का पर्व, देश का गर्व” के तहत कार्यालय परिसर में बीएड अध्यरत्न विद्यार्थियों के द्वारा तख्ती प्रदर्शन कर नए वोटर सहित सभी मतदाता को जागरूक किया गया है।

इसके साथ ही वहां बने सेल्फी प्वाइंट पर आयुक्त के साथ साथ जिला स्वीप आइकॉन अनूप कुमार, जिला जन संपर्क पदाधिकारी दीपक चंद्र देव, नोडल पदाधिकारी स्वीप सह डीपीओ आईसीडीएस भारती प्रियम्बदा सहित अन्य संबधित पदाधिकारी एवं कर्मियों द्वारा सेल्फी प्वाइंट पर सेल्फी लेकर लोगों को 19 अप्रैल को मतदान देने हेतु जागरूक किया गया है।
आयुक्त द्वारा पूरे ज़िलावासियों से वोट करने की अपील किया गया।