Advertisement

भारत के वैभव के लिए महिलाएं मोदी सरकार की वकालत कर रही : प्रकाश अस्थाना

चंपारण की खबर::
-भारत के वैभव के लिए महिलाएं मोदी सरकार की वकालत कर रही : प्रकाश अस्थाना

मोतिहारी / राजन द्विवेदी ।

मोतिहारी भाजपा महिला मोर्चा का निर्धारित दस दिवसीय शक्ति वंदन अभियान सफलता के साथ पूरा हुआ। महिला मोर्चा की बहनों ने इस अभियान के माध्यम से मोतिहारी के छह विधानसभाओं में जा कर माताओं और बहनों से संपर्क कर केंद्र की मोदी सरकार की उपलब्धियों पर बात कर उनका मन टटोला। इस क्रम में महिलाएं भारत के वैभव के लिए फिर मोदी सरकार की वकालत करती नजर आईं। उक्त बातें भाजपा जिलाध्यक्ष प्रकाश अस्थाना ने दी।
महिला मोर्चा का शक्ति वंदन रथ सभी विधान सभा के सभी मंडलों एवं पंचायतों में जा कर जिविका दीदी, एएनएम, शिवचर्चा दीदी और विभिन्न वर्गों की महिलाओं से समपर्क किया।

मोतिहारी विधानसभा की प्रभारी संगीता चित्रांश, लखौरा, ढेकहाँ, पिपराकोठी और ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं से सम्पर्क कर पत्रक दिया गया। इस अभियान में जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा मीना मिश्रा, मोतिहारी विधानसभा प्रभारी संगीता चित्रांश, लोकसभा प्रभारी महिला मोर्चा रागनी रानी, पुतुल प्रिया, माला सिन्हा, उषा गुप्ता, डॉ० सीवा, पूजा सिंह, चन्द्रलता वर्मा, राजकुमारी सिंह, धीरा गुप्ता, प्रभावती देवी, गुड्डी देवी, सिया देवी, पुष्पा प्रिया, विभा गुप्ता, राधिका देवी, आशा चन्द्रा, शुभ्रा तिवारी सहित बड़ी संख्या में महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने हजारों महिलाओं से सम्पर्क कर पत्रक वितरित किया और अबकी बार चार सौ पार फिर मोदी सरकार के नारे के साथ विकसित भारत बनाने में नरेंद्र मोदी के हाथ की मजबूत करने का संकल्प लिया।