भइया विदेश और पत्नी मायके… मिठाई के बहाने देवर ने बुलाया और बंद कमरे में भाभी से करना लगा ‘मजाक’
संवाददाता। पश्चिम चंपारण।
बिहार के पश्चिम चंपारण जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। शिकारपुर में एक शादीशुदा महिला के साथ उसके ही देवर ने दुष्कर्म करने की कोशिश की। घटना शिकारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की है। पीड़िता का पति विदेश में रहकर काम करता है। महिला ने थाने में शिकायत दर्ज करा दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार, महिला अपने बच्चे के साथ घर में रहती है। उसका देवर भी उसी घर में रहता है। फिलहाल देवर की पत्नी अपने मायके गई हुई है। महिला का आरोप है कि देवर काफी समय से उस पर गलत नज़र रखे हुए था और अक्सर उसे परेशान करता था। पहले तो उसने देवर की हरकतों को नजरअंदाज किया। लेकिन एक रात देवर ने हद पार कर दी।

महिला ने पुलिस को बताया कि देवर की छेड़खानी को मैं मजाक समझ रही थी, लेकिन रात में अचानक उसका देवर उसे बच्ची के लिए मिठाई देने के बहाने बुलाया। महिला ने बताया कि जैसे ही वह कमरे में गई, देवर ने दरवाजा बंद कर दिया और उसके साथ जबरदस्ती करने लगा। किसी तरह उसने खुद को देवर के चंगुल से छुड़ाया और अपनी इज्जत बचाई।
थानाध्यक्ष अवनीश कुमार ने बताया कि महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। वहीं आरोपित देवर फरार है। आरपित की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। इस घटना के बाद से ही घर में तनाव का माहौल है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपित की तलाश में छापेमारी कर रही है।












