Advertisement

ब्रह्माकुमारियों ने सजाया राधाकृष्णा एवं लक्ष्मीनारायण की मनमोहक झांकी

चंपारण की खबर::

– ब्रह्माकुमारियों ने सजाया राधाकृष्णा एवं लक्ष्मीनारायण की मनमोहक झांकी

मोतिहारी / राजन द्विवेदी।

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय बनियापट्टी सेवा केंद्र परिसर में राधा कृष्ण एवं लक्ष्मी नारायण की आकर्षक झांकी सजाई गई।
झांकी का उद्घाटन सेवा केंद्र प्रभारी बीके विभा बहन ने किया।
झांकी मे राधा के रूप सृष्टि, काव्यांजलि एवं सानवी थी।,नारायण के रुप मे ज्योति , श्री कृष्ण के रूप मे बीके ज्ञानव कुमार एवं अन्य थे।
छवि ,अनोखी एवं लक्ष्मी सानवी वर्मा ने कई भक्ति नृत्य प्रस्तुत किये। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के आध्यात्मिक रहस्य पर प्रकाश डालते हुए सेवा केंद्र प्रभारी बीके विभा बहन ने कहा कि परम पिता परमात्मा का “जब भारत की भूमि पर अवतरण होता है उसके बाद उनके द्वारा पतित दुनिया को पावन बनाया जाता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक 5000 वर्ष पर राधा कृष्ण का जन्म अलग-अलग घराने में होती है और युवावस्था में आने के बाद उनका स्वयंवर होता है। फिर वे लक्ष्मी नारायण के रूप में नई दुनिया का कार्यभार संभालते हैं।


बीके अशोक वर्मा ने कहा कि शिव बाबा का अवतरित होकर जब दुनिया को पावन बनाते है तब श्री कृष्ण का जन्म होता है जो सतयुग के प्रथम प्रिंस बनते हैं। कार्यक्रम का संचालन बीके विभा ,बीके अनीता एवं बी के रंजन भाई ने किया। मौके पर ई० हरिशंकर भाई और अवकाश प्राप्त प्रिंसिपल बी के वीणा, अधिवक्ता शिव पूजन ,बीके प्रियंका, बीके मुक्ता, बीके रामाधार,बीके रंजन,बीके सारीका,बीके सरोज,बीके राम नंदन, बीके राजेंद्र, बीके अनीता, बीके वीणा जैन,बीके श्वेता ने कई गीत प्रस्तुत किये।