-बेनीबाद-शिवदाहा में गणेश पूजा पर भक्ति गीतों से गूंजा पंडाल, भजन-कीर्तन में झूमे श्रद्धालु
दीपक कुमार/गायघाट।
प्रखंड के शिवदाहा स्थित एसपी कॉम्लेक्स में गणेश पूजा के अवसर पर भक्तिमय माहौल बना हुआ है। पूजा पंडाल में आयोजित भजन-कीर्तन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। गणपति बप्पा के जयकारों और भक्तिमय गीतों से पूरा पूजा परिसर गूंज उठा। श्रद्धालु भक्ति गीतों पर झूमते नजर आए।

कार्यक्रम के दौरान भगवान गणेश की विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की गई। आयोजक सुमित कुमार ने बताया कि गणेश पूजा के दौरान विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। भजन-कीर्तन में स्थानीय कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।
देर रात तक पूजा स्थल पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। भक्ति गीतों और गणपति बप्पा के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।













