Advertisement

बेनीबाद में एनएच-27 पर मोबाइल झपटने वाला शातिर गिरफ्तार, भेजा गया जेल

-बेनीबाद में एनएच-27 पर मोबाइल झपटने वाला शातिर गिरफ्तार, भेजा गया जेल

दीपक कुमार/गायघाट
गायघाट। बेनीबाद थाना क्षेत्र के एनएच-27 पर पिरोछा के पास राहगीरों से मोबाइल झपटमारी करने के आरोप में पुलिस ने एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान पिरोछा गांव निवासी अमन कुमार के रूप में हुई है। पूछताछ और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, आरोपित एनएच-27 पर राहगीरों को निशाना बनाकर मोबाइल झपटमारी की घटनाओं को अंजाम देता था। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। तकनीकी साक्ष्यों और अन्य सुरागों के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अमन कुमार को गिरफ्तार कर लिया।


पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। वह आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट के मामलों में जेल जा चुका है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उससे पूछताछ कर उसके आपराधिक नेटवर्क और पूर्व की घटनाओं के संबंध में जानकारी जुटाई।
पुलिस अब आरोपित के आपराधिक इतिहास को खंगालने के साथ-साथ मोबाइल झपटमारी की घटनाओं में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से एनएच-27 पर राहगीरों को निशाना बनाने वाले बदमाशों में हड़कंप मचा हुआ है।