-बिहार सरकार ने मनोरमा देवी सीकरीया एएनएम ट्रेनिंग कालेज को सौंपा प्रशस्ति पत्र
-स्वास्थ्य विभाग का डिजिटल प्लेटफाॅम नर्सिग कार्यक्रम में मिला सम्मान
मोतिहारी, राजन द्विवेदी।
मनोरमा देवी सीकरीया एएनएम ट्रेनिंग स्कूल के सचिव, शिक्षाविद् यमुना सीकरीया को आज पटना में बिहार सरकार स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित डिजिटल प्लेटफाॅम नर्सिग कार्यक्रम के अवसर पर चम्पारण का एक मात्र काॅलेज जिसे भारतीय नर्सिग परिषद् भारत सरकार से मान्यता प्राप्त होने के कारण बिहार सरकार ने प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। यह जानकारी साझा करते हुए उक्त कालेज के सचिव यमुना सीकरीया ने कहा कि मेरा काॅलेज पिछले 15 वर्षो से भारतीय नर्सिग परिषद् भारत सरकार से मान्यता प्राप्त चम्पारण का एक मात्र नर्सिग काॅलेज है।

इसलिए यह सम्मान काॅलेज को प्राप्त हुआ है। इसके लिए मैं स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय एवं सभी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को इस कार्य के लिए धन्यवाद देता हूँ। आने वाले समय में स्वास्थ्य मंत्री के नेतृत्व में बिहार स्वास्थ्य शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्ता शिक्षा के लिए भारत में अग्रणी राज्य के रूप में उभरेगा। इस अवसर पर सभी शिक्षक छात्र खुश थे।









