Advertisement

बिहार राज्य गन्ना उत्पादक संघ का राज्य सम्मेलन होगा मोतिहारी में : बंकिम चन्द्र

चंपारण की खबर::

-बिहार राज्य गन्ना उत्पादक संघ का राज्य सम्मेलन होगा मोतिहारी में : बंकिम चन्द्र

मोतिहारी / राजन द्विवेदी।

जिला किसान कौंसिल की बैठक मोतिहारी कार्यालय में किसान राजमंगल प्रसाद की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस अवसर पर जिला किसान कौंसिल के मंत्री बंकिम चन्द्र दत्त ने राज्य के बैठक एवं जिले के कार्यो की रिपोर्ट रखा। वहीं उपस्थित सदस्य साथियों ने बहस में भाग लेकर रिपोर्ट को समृद्ध कर सर्वसम्मति से पारित किया। इस दौरान बीते 5 अप्रैल को दिल्ली में संपन्न किसान मजदूर रैली में भाग लेने वाले सभी साथियों को जिला किसान कौंसिल ने क्रांतिकारी अभिनंदन किया। वहीं बताया कि इस वर्ष की सदस्यता आगामी 30 अप्रैल को बंद कर दी जाएगी। जबकि 1 मई से आने वाले की सदस्यता नये वित्तीय वर्ष(1मई-30अप्रैल) मे जमा होगी। वहीं एक मई मजदूर दिवस पर किसान सभा के प्रभाव वाले सभी ईलाके में मेहनतकश आवाम को जूटा कर मजदूरों के संघर्षों का प्रतीक लाल झंडा फहरा कर मनाया जायेगा।

14 जून शहीद साथी अजीत सरकार के शहादत दिवस को भूमि अधिकार दिवस के रूप में मनाया जायेगा। गन्ना उत्पादक किसान संघ का राज्य सम्मेलन जुलाई के प्रथम सप्ताह में मोतिहारी में होगा। इसके लिए स्वागताध्यक्ष साथी राजमंगल प्रसाद, साथी् बंकिम चन्द्र दत्त स्वागत मंत्री साथी सुरेन्द्र सिंह कोषाध्यक्ष चुने गये। इसके पूर्व जून में पूर्वी चम्पारण गन्ना उत्पादक किसान संघ का एक दिवसीय सम्मेलन मोतिहारी कार्यालय में होगा। मौके पर ध्रूव त्रिवेदी, अशोक पाठक, डा0शैल प्रसाद, बूनीलाल दास, एजाजूल हक, बूनीलाल दास, दीपक शर्मा ने अपने विचार व्यक्त किये। साथी सत्येंद्र मिश्रा ने धन्यवाद ज्ञापन किया।